अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी संसद की रक्षा और सुरक्षा कमेटी के सदस्य अली अलग़ानेमी ने गुरुवार को इराक़ में अमरीकी सैन्य अड्डे बनाने की बाबत किसी भी प्रकार का समझौता न होने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले इराक़ में लगभग 2 लाख पचास हज़ार अमरीकी सैनिक मौजूद थे जो बग़दाद-वाशिंग्टन रणनैतिक समझौते के बाद इराक़ से जाने पर मजबूर हो गये।
श्री अलग़ानेमी ने कहा कि इराक़ ने सुरक्षा बलों और स्वयं सेवी बलों की मदद से दाइश पर सफलता प्राप्त की और कठिन दौर से बाहर निकला किन्तु किसी राजनैतिक धड़े और उनके समर्थक, अमरीकी सैनिकों के निष्कासन के बारे में कि जिनकी इराक़ में शांति की स्थापना में कोई भूमिका नहीं है, मोर्चा खड़ा करते हैं।